31 C
Mumbai
Monday, May 20, 2024

बैंक से भाजपा नेता के चोरों ने 15 लाख रुपए किये पार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
सीसीटीवी फुटेज देखते बैंक कर्मी। संवाद

छिबरामऊ (कन्नौज) नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा से भाजपा नेता के 15 लाख रुपयों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। भाजपा नेता के साथ हुई टप्पेबाजी की वारदात से नगर में हड़कंप मच गया। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
शुक्रवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक कौशल किशोर दीक्षित नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने कैश काउंटर से 15 लाख रुपये निकालकर बैग में रख लिए। कैश काउंटर पर एक तरफ बैग रखकर वे कुछ कार्य करने लगे। इसी दौरान किसी चोर ने उनका बैग उठा लिया और बैंक के बाहर भाग गया। भाजपा नेता ने बैग गायब देखा तो बैंक में हड़कंप मच गया।
शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने तुरंत ही बैंक का गेट बंद करा दिया। सूचना पाकर निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चोरों तक पहुंचने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने भाजपा नेता से भी जानकारी ली।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here