32 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

पालीथीन के खिलाफ चला अभियान, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
सोर्स: सोशल मीडिया

गुरसहायगंज(कन्नौज): सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। एक मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानों में पॉलिथीन मिली। इस पर 19 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह, प्रसनजीत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, अनिल प्रजापति और जिलेदार ने नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया।

इस दौरान नईम, गिरीश चंद्र, सलीम, बहार, राज मेडिकल, सोभरन, नवीशेर, शिव प्रकाश, रईस, नितिन, मुकेश प्रजापति, रामशंकर, संदेश, नरसी, शिवा, जितेंद्र, राहुल पाल, संदीप और मनमोहन की दुकानों से करीब पांच किलो पॉलिथीन बरामद हुई। सभी दुकानदारों पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here