30 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

माँ जाहरा देवी के मेले में भक्तों की उमड़ी भीड़,80 पैकट चढ़ा अनाज

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

तालग्राम (कन्नौज) क्षेत्र के गांव रोहली में मां जाहरा देवी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

पहले शनिवार से जाहरा देवी मंदिर में मेलेे का आयोजन शुरू हुआ। देवी मां के दर्शन कर भक्तों ने सुख समृद्धि और मवेशियों की सेहत अच्छी रहने के लिए मंदिर में गेहूं अनाज चढ़ाया। इस दौरान 80 पैकेट अनाज का चढ़ावा हुआ। इसके बाद श्रद्घालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार और सीओ सदर शिवप्रताप सिंह ने मेले का निरीक्षण किया।

इस मौके पर नायव तहसीलदार शेखर मिश्रा, थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कानूनगो वीर बहादुर सिंह और मेला प्रभारी धर्मेश तिवारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here