Home खाश खबर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

0

सिकन्दरपुर (कन्नौज) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत सिकन्दरपुर की चेयरमैन ऊर्वशी दुबे द्वारा महिलाओ की सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत में पिंक शौचालयों व घर घर शौचालयों का निर्माण कराया गया जिससे महिलाओ को खुले में शौच न जाना पड़े। वही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिकन्दरपुर नगर पंचायत कार्यालय में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज से आई छात्राओं ने संस्क्रत नृत्य किया और महिला शसक्तीकरण व महिला अपराध पर जागरूकता सहित कई कार्यक्रमो सहित दिया संदेश नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महिला दिवस पर छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के समस्त सभासद व रामलीला समित के अध्यक्ष सिंटू दुबे ने नगर पंचायत अध्यक्ष ऊर्वशी दुबे व अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम को सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version