29 C
Mumbai
Wednesday, April 24, 2024

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, दो महिलाएं व तीन युवक गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

रिपोर्ट- सत्यप्रकाश कश्यप (कन्नौज)

औरैया(यूपी) सदर कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर के एक घर में छापामार कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो महिलाओं व तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को मामले में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

शहर के गायत्री नगर में काफी समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे की जानकारी पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापा मारा था। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। छापा मारने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने रौंब गांठते हुए अभद्रता भी की थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने बक्से के अंदर बंद तीन युवकों व दो महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया था।इस मामले कोतवाली पुलिस ने आरोपी उर्दू मोहल्ला शास्त्री चौराहा इटावा निवासी रियाज उर्फ हैप्पी, गायत्री नगर निवासी प्रियंक सिंह उर्फ छुन्नू, चिरूहूली निवासी कल्लू सिंह चौहान उर्फ मोनू, कांशीराम कालोनी इटावा निवासी रियाज उर्फ हैप्पी व उसकी पत्नी साहिबा, बुद्ध विकास कालोनी मोहल्ला खानपुर रोड औरैया निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया।पुलिस की पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह पत्नी साहिबा व उसकी सहेलियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाता है। इसमें उसकी पत्नी दूर-दराज की औरतों को रुपयों का लालच देकर उन्हें धंधे में शामिल करती थी। इस मामले में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here