Home जनता की आवाज़ 196 विधानसभा छिबरामऊ में सपा से टिकट के लिए दो पूर्व विधायकों...

196 विधानसभा छिबरामऊ में सपा से टिकट के लिए दो पूर्व विधायकों में मची होड़

0
sp

पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव

पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी

छिबरामऊ (कन्नौज) छिबरामऊ विधानसभा सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन सपा ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। इस सीट से सपा से टिकट पाने के लिए 13 ने आवेदन किया हुआ है लेकिन टिकट की जंग दो पूर्व विधायकों के बीच ही मानी जा रही है। अब पार्टी किसको मैदान में उतारती है, यह वक्त बताएगा।
सपा ने कन्नौज सदर व तिर्वा से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी तक छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से घोषणा नहीं की है। छिबरामऊ विधानसभा से सपा का टिकट पाने के लिए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, बाबा रामप्रकाश यादव, प्रताप सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, मोहन सिंह यादव, दिनेश यादव, रजनीकांत यादव, कन्नौज के पूर्व चेयरमैन हाजी रहीस, सुभाष शाक्य, शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, रॉविन यादव व अच्छे खां ने आवेदन कर रखा है। टिकट की मुख्य लड़ाई पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव व पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के बीच मानी जा रही है।
साल 2007 व साल 2012 में अरविंद सिंह यादव छिबरामऊ से सपा के विधायक रह चुके हैं। वहीं साल 2007 में कमालगंज क्षेत्र से बसपा से ताहिर हुसैन सिद्दीकी भी विधायक रह चुके हैं। दोनों दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने प्रत्याशी की टिकट तय होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि सपा हाईकमान ने अभी तक किसी को अपना प्रत्याशी बनाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब किसे सपा अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी समर में उतारेगी, यह तो वक्त ही तय करेगा। इस सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व आम आदमी पार्टी ने ग्राम सदरपुर द्वारिकापुर के प्रधान डॉ. चंद्रकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version