32 C
Mumbai
Wednesday, May 8, 2024

सपा के गढ़ तिर्वा में एक घन्टा रहेंगे पीएम,व 40 मिनट करेंगे सभा को संबोधित

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

तिर्वा (कन्नौज)। इत्र नगरी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मैदान में जनसभा को 40 मिनट तक संबोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सपा के गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज में पीएम एक घंटे रुकेंगे इसके लिए एक एक मिनट का पीएम का कार्यक्रम जारी हो गया है।
पीएम मोदी दोपहर 1:25 बजे रुद्रपुर से दोपहर 2:45 बजे तिर्वा के सभास्थल पर चौपर से पहुंचेंगे। 2:50 से 3:30 बजे तक यानी 40 मिनट तक संबोधन होगा। इसके बाद पीएम 3:45 बजे चौपर से कानपुर एयरफोर्स हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसको लेकर जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह से जनसभा स्थल पर अधिकारियों का आगमन शुरू हो गया। कन्नौज जिला प्रशासन के साथ साथ औरैया, इटावा, कानपुर देहात व अन्य जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
पंडाल में प्रवेश करने के लिये प्रशासन ने 30 प्रवेश गेट बनाए गए हैं। इसमे महिलाओं के लिए अलग से प्रवेश गेट की व्यवस्था की गई हैं। वीवीआईपी व वीआईपी घेरे में बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिये प्रशासन ने सूची भी तैयार कर ली हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे सभी सुरक्षा कर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात होंगे। देर शाम पंडाल व हेलीपैड को एसपीजी और वायुसेना ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। तैयारियों के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई सीनियर नेता जनसभा स्थल पर मौजूद रहे।
लोगों का अभिवादन करेंगे
पीएम के हेलीपैड से जनसभा स्थल की दूरी करीब 200 मीटर है। इस दौरान वे आम जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए मंच की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here