28 C
Mumbai
Thursday, March 28, 2024

बारात जाने से पहले दूल्हा फरार,दुल्हन करती रही इंतजार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
Livehindustan

कन्नौज (यूपी) शादी से ठीक पहले अजब घटना हुई है। बारात जाने से ठीक पहले दूल्हा कहीं फरार हो गया। दूल्हे की बहन की तरफ से गुमशुदगी तो दुल्हन के भाई की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।

सजी-संवरी दुल्हन बरात आने का इंतजार करती रही। दूल्हा बारात जाने से पहले अपने घर से गायब हो गया। दूल्हा के घर से लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया बारात जाने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला और गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन दूल्हे का पता न चला। दूल्हे की बहन सीमा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को ग्राम चौखटा निवासी अंगने लाल के पुत्र रविकांत की बारात थाना इंदरगढ़ के ग्राम चंदौवा निवासी कामता प्रसाद की पुत्री शिवानी उर्फ सावित्री के यहां जानी थी। दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने बताया कि शादी में वर पक्ष की हर एक मांग को स्वीकार कर अपनी बहन की शादी तय की थी।

शनिवार शाम को वर पक्ष को बारात लेकर आना था। घर पर बारात को लेकर सारी तैयारी हो चुकी थी। घर पर हलवाई मिठाई  बनाने की तैयारी में लगे थे। तभी वर पक्ष की तरफ से खबर मिली कि दूल्हा घर से बिन बताए कहीं गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बाद कोई खबर नहीं मिली।

यह खबर वधु पक्ष के लोगों को मिलते ही परिजनों में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही। दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक वधु पक्ष के लोग थाने में डेरा जमाए बैठे रहे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here