30.2 C
Mumbai
Thursday, April 18, 2024

मानसिक रूप से बीमार, महिला ने नहर में कूद कर दे दी जान

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

सौरिख (कन्नौज)। पति के साथ दवा लेने आई महिला बहाना बनाकर बाइक से उतर गई और सकराबा नहर में छलांग लगा दी। डूबने से महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव को नहर से निकालवाया। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।

थाना किशनी जिला मैनपुरी के लैगांव निवासी माया देवी (52) पति श्याम बिहारी के साथ बाइक से करमुल्लापुर से दवा लेकर लौट रही थी। सकरावा स्थित नहर के पास माया देवी ने पति श्याम बिहारी से लघुशंका जाने के लिए बाइक रुकवाई। इसके बाद नहर के पास जाकर छलांग लगा दी। इस नजारे को देखकर पति के होश उड़ गए। आनन-फानन में पति के शोर मचाने पर गुजर रहे राहगीर भी एकत्र हो गए, लेकिन तब तक मायादेवी नहर में डूब गई।

मामले की जानकारी मिलते ही सकरावा चौकी इंचार्ज संजीव कटारा मौके पर पहुंचे और पड़ोस के गांव से गोताखोरों को बुलाकर नहर से माया देवी के शव को निकलवाया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति श्याम बिहारी का कहना है बच्चे न होने के कारण पिछले 17 साल से उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका लगातार उपचार चल रहा था।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here