30 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

सड़क पर फैली मक्का से फिसली बाइक,हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

मानीमऊ (कन्नौज) मोचीपुर गांव में रोड पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई और दंपती सड़क पर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

सदर कोतवाली के मधुपुर निवासी किसान साकिब की पत्नी बेबी (42) को बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे साबिक पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। मोचीपुर गांव में सड़क पर किसानों ने सूूखने के लिए मक्का डाली थी। इस पर बाइक फिसल गई। साकिब व बेबी रोड पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बेबी को रौंद दिया। बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी जसवंत कुमार ने लोगों को शांत कराया।

डीएम ने किसानों से की अपील:
हादसे के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी किसानों से अपील की है कि वे सड़क पर मक्का न फैलाएं। मक्का से फिसल कर अक्सर हादसों में लोगों की जान चली जाती है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here