36 C
Mumbai
Friday, April 26, 2024

किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के बाद, देह व्यापारी को दिया बेंच

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

कन्नौज (यूपी) दो साल पहले किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले जाने और फिर बरेली के देह व्यापारी युवक को बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीदार ने युवती से देह व्यापार भी कराया। किसी तरह चंगुल से निकली किशोरी यहां पहुंची। इसके बाद किशोरी की मां ने एसपी से शिकायत की है।

शहर की कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने सोमवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि दो साल पहले उसकी पुत्री को शहर की मछली मंडी में रहने वाले दंपती बहला फुसलाकर दिल्ली ले गए थे। यहां बरेली में रहने वाले युवक के हाथों बेच दिया था। बरेेली में किशोरी को बंधक बना लिया गया और देह व्यापार कराया गया। इसी दौरान किशोरी ने एक बच्ची को भी जन्म दिया।

कुछ दिन पहले किशोरी बच्ची को छोड़कर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को एसपी को पूरी घटना से जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई कराई जाएगी दोषियों के खिलाप कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here