Home खाश खबर सांप्रदायिक बवाल फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

सांप्रदायिक बवाल फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

0

तालग्राम (कन्नौज) सांप्रदायिक बवाल फैलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मंदिर में अवशेष फेंकने व बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित मंदिर में एक माह पूर्व जानवर के अवशेष मिलने के बाद आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि बवाल सुनियोजित ढंग से माहौल खराब कराने के लिए कराया गया है।

रनवां निवासी चंचल त्रिपाठी और पूर्व प्रधान ने सुनियोजित तरीका से इस साम्प्रदायिक दंगे को अंजाम दिया। पुलिस चंचल त्रिपाठी समेत 22 लोगों को जेल भेज चुकी है। शनिवार रात पुलिस ने संदीप कुमार जाटव और अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों ने चंचल के कहने पर मवेशी के अवशेषों को मंदिर में डाला था। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच बराबर जारी है जैसे-जैसे आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं उनकी गिरफ्तारी हो रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version