31 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

वकीलों के आंदोलन से झुका प्रशासन,एसडीएम गरिमा सिंह हटी

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

कन्नौज (यूपी) करीब 16 दिन से चल रहे वकीलों के आंदोलन के चलते सोमवार को एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह को हटा दिया गया है। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को तिर्वा की जिम्मेदारी मिली है।

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सोमवार को जारी किए आदेश में एसडीएम न्यायिक छिबरामऊ राकेश त्यागी को एसडीएम सदर की कमान दी है। इससे पहले राकेश त्यागी तिर्वा एसडीएम पद पर भी रह चुके हैं, बाद में उनको हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी बनाया गया था। उसके बाद छिबरामऊ न्यायिक पद पर भेज दिया गया। तिर्वा में एसडीएम उमाकांत तिवारी को चार्ज मिला है, जो अब तक सदर तहसील में तैनात थे। एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह को हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कन्नौज बनाया गया है। वे कलक्ट्रेट में कामकाज देखेंगी। बताते चलें कि तिर्वा तहसील के अधिवक्ता करीब 16 दिन से एसडीएम गरिमा सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में भी उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताया था। उसके बाद यह फेरबदल कर दिया गया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here