Home जनता की आवाज़ कश्यप,बाथम,निषाद,समाज ने बैठक कर, डाक्टर संजय कुमार निषाद को उप मुख्यमंत्री बनाये...

कश्यप,बाथम,निषाद,समाज ने बैठक कर, डाक्टर संजय कुमार निषाद को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की, मांग की

0

कन्नौज (यूपी) कन्नौज की नगर पंचायत सिकन्दरपुर में अखिल, भारतीय, कश्यप, बाथम, निषाद, समाज की हुई बैठक में समाज के नेताओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा, डा.संजय कुमार निषाद को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। तभी हमारा समाज आगामी पार्टी में भागीदारी करेगा।

बताते चलें कि पूरे प्रदेश में कश्यप, बाथम, निषाद, समाज ने भाजपा को जिताने के लिए एंडी चोटी का जोर लगा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम किया। इस लिए अब सरकार को भी चाहिए कि कश्यप, बाथम, निषाद, समाज को जिले बाई जिले में अहम भूमिका दी जाये। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप कश्यप,पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामरतन कश्यप,बबलू कश्यप (प्रधान) खबरियापुर समाज के नेता राजेश कश्यप,रामसेवक कश्यप, जयसिंह कश्यप व भाजपा के भावी नेता सत्यप्रकाश कश्यप (सत्यम) सहित तमाम समाज के लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version